नगर परिषद को नहीं आती है शर्म, राहगीरों का सड़क पर पैदल चलना भी हुआ मुश्किल
मधेपुरा : बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से एक तरफ मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डो में लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं, दूसरी ओर शहर में लगातार किच-किच से लोगों का सिरदर्द बढ़ते जा रहा है. हालांकि बारिश के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरुर […]
मधेपुरा : बीते तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश से एक तरफ मधेपुरा नगर परिषद क्षेत्र के कई वार्डो में लोग जलजमाव की समस्या से जूझ रहे हैं, दूसरी ओर शहर में लगातार किच-किच से लोगों का सिरदर्द बढ़ते जा रहा है. हालांकि बारिश के दौरान लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत जरुर मिली है. लोग बताते हैं कि हल्की बारिश में भी स्थिति भयावह बन जाती है.
आपके शहर में
आसपास के लोग भी दूसरे रास्ता का उपयोग कर गंतव्य तक पहुंच रहे है. इस प्रक्रिया में रोजाना घंटों समय भी बरबाद हो रहा है. ऐसी स्थिति में नगर परिषद समाधान के बजाय उदासीन बनी हुई है. शहर के सांसद रोड व जगजीवन पथ पर जलजमाव से परेशानी बनी हुई है. इस वजह से राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है. लोग बताते हैं कि साल भर इन मुख्य मार्गों की हालत यथावत बनी रहती है. शहर के मध्य स्थित आवासीय मोहल्ले में तालाब की स्थिति बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए