डंसने के बाद भी पैर से लिपटा रहा सांप, जानिये उसके बाद क्या हुआ

Updated at : 09 Jun 2018 6:37 PM (IST)
विज्ञापन
डंसने के बाद भी पैर से लिपटा रहा सांप, जानिये उसके बाद क्या हुआ

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत हथिऔंधा पंचायत के वार्ड 12 निवासी सत्यनारायण मंडल को सांप डंसा ही नहीं बल्कि उसके पैर में लिपट गया. सत्यनारायण ने बताया कि वह मक्का के खेत में मेड़ पार कर रहा था. मेड़ से सटा उक्त सांप भी वहीं था, जिस पर उसकी नजर नहीं […]

विज्ञापन

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा में बिहारीगंज प्रखंड अंतर्गत हथिऔंधा पंचायत के वार्ड 12 निवासी सत्यनारायण मंडल को सांप डंसा ही नहीं बल्कि उसके पैर में लिपट गया. सत्यनारायण ने बताया कि वह मक्का के खेत में मेड़ पार कर रहा था. मेड़ से सटा उक्त सांप भी वहीं था, जिस पर उसकी नजर नहीं पड़ी और न ही उस पर पांव पड़ा. सिर्फ सांप को उसने अनजाने में पार किया. इसी गुस्से में सांप ने डंस लिया.

पलक झपकते ही सांप उसके पैरों से लिपट गया और उसके कोशिश के बावजूद सांप पैर से अलग नहीं हुआ, लेकिन सत्यनारायण ने हिम्मत नहीं हारी और उसी अवस्था में अस्पताल आया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने ग्रामीणों के सहयोग से सांप को पैर से छुड़वाया और बोरे में बंद किया. इसके बाद पीड़ित इलाज शुरू किया. पीड़ित ने सांप को मारने से लोगों मना कर दिया. इस बाबत पीएचसी प्रभारी डाॅ समीर कुमार दास ने बताया कि मरीज खतरे से बाहर है. सांप विषधर नहीं था. वहीं सत्यनारायण के पुत्र चंदू मंडल ने बताया कि सांप ढौड़िया प्रजाति का है उसे नहीं मारा गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन