ईंट सोलिंग में अनियमितता, जलजमाव से परेशानी

चौसा : प्रखंड अंतर्गत लौआलगान पूर्वी पंचायत के आजाद पुस्तकालय से मुर्गिया टोला के अंतिम छोर तक बनाये गये ईंट सोलिग में अनियमितता पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा हल्की बारिश में कई घरों के अंगना में बारिश के पानी जमा हो जाता है. पानी के अधिक जमाव होने के कारण विभिन्न […]
चौसा : प्रखंड अंतर्गत लौआलगान पूर्वी पंचायत के आजाद पुस्तकालय से मुर्गिया टोला के अंतिम छोर तक बनाये गये ईंट सोलिग में अनियमितता पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया. ग्रामीणों ने कहा हल्की बारिश में कई घरों के अंगना में बारिश के पानी जमा हो जाता है. पानी के अधिक जमाव होने के कारण विभिन्न प्रकार के संक्रामक रोग उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है. लोगों ने जिलाधिकारी व विधायक को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की.
ग्रामीणों ने कहा अगर जल्द इस दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया, तो हमलोग आगे का कदम उठायेंगे. ग्रामीण मो मनोवर हुसैन, मो अबुकालाम, मो सज्जाद आलम, मो एहसान, मो मौईन, लौआलगान पूर्वी पंचायत के पूर्व सरपंच निवास चंद्र यादव आदि ने बताया कि कहा ईंट सोलिंग में व्यापक पैमाने पर अनियमितता की गयी है. जहां दो नंबर, तीन नंबर ईंट का प्रयोग किया गया है और मुखिया के मनमानी रवैये से कार्य करने के कारण ईंट सोलिंग के किनारे बसे लोगों को बारिश के मौसम में जलजमाव से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




