ePaper

Liquor Ban in Bihar: शराब से हो रही मौत पर CM नीतीश बोले- गड़बड़ी करने वाला तो खुद भी जाएगा और दूसरे को भी मारेगा

Updated at : 21 Feb 2021 7:59 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor Ban in Bihar: शराब से हो रही मौत पर  CM नीतीश बोले-  गड़बड़ी करने वाला तो खुद भी जाएगा और दूसरे को भी मारेगा

Liquor Ban in Bihar: पिछले कुछ दिनों में गोपालगंज, कैमूर के बाद मुजफ्फरपुर (Muzaffarpur Sharab kand) में जहरीली शराब पीने से मौत की खबरें सामने आने पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि हमने शराब पर प्रतिबंध लगा रखा है, उसके बाद भी जो निजी तौर पर दायें-बायें से कुछ करके शराब पीता है तो इसका नतीजा आप देख ही रहे हैं.

मुख्यमंत्री ने शराबबंदी कानून को लेकर अपने सख्त रुख को दोहराते हुए कहा कि यह कानून लागू रहेगा. इसमें किसी तरह की दुविधा की बात नहीं है. चंद लोगों को छोड़कर सभी लोग इसके पक्ष में हैं. महज कुछ लोग गड़बड़ी फैलाने में लगे रहते हैं और बायें-दायें करते रहते हैं. पुलिस और मद्य निषेध विभाग इसके खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई करने में जुटा रहता है. इससे जुड़ी रिपोर्ट भी लगातार आती रहती है और इसके आधार पर चिह्नित लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी होती है.

गड़बड़ी करने वालों पर लगाम कसने के लिए हर तरह से प्रयास लगातार हो रहे हैं. पहले तो यह बात सामने आती थी कि बाहर के लोगों की मिलीभगत से इस मामले में कार्रवाई होती है. अब तो इन बाहरी लोगों पर भी कार्रवाई होने लगी है. उन्होंने कहा कि अब इस बात पर फोकस करके कार्रवाई की जाती है कि यह कहां से हो रहा है. इसमें सभी का सहयोग होना चाहिए.

जो अधिकारी नहीं करेंगे शराबबंदी का पालन, जायेगी उनकी नौकरी

सीएम ने कहा कि सभी अधिकारियों ने इसके लिए संकल्प लिया है. अगर कोई इसका पालन नहीं करता है, तो उसे नौकरी से निकालने करने की कार्रवाई की जायेगी. शराबबंदी कानून का पालन करने का जिम्मा सभी का सामान्य रूप से है. उन्होंने कहा कि कई बातों के लिए वह सीधे बुलाकर अधिकारियों को बात करते हैं और उचित निर्देश देते हैं. इसके लिए सभी संबंधित विभागों को लगातार बुलाकर चर्चा की जाती है. उन्होंने गोपालगंज इलाके में जहरीली शराब की हुई घटना का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसा करने वाले लोग खुद भी मरते हैं और दूसरों को भी मारते हैं.

Also Read: Liquor Ban In Bihar: गोपालगंज के बाद मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब का तांडव, भाकपा-माले विधायक नेता ने सरकार पर लगाया बड़ा आरोप

Posted By: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन