नोनगढ़ पंचायत में रालोमो ने चलाया सदस्यता अभियान

Updated:
विज्ञापन

जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के नोनगढ़ पंचायत में सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड क्षेत्र के नोनगढ़ पंचायत में सोमवार को राष्ट्रीय लोक मोर्चा पार्टी द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया. पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा, रामगढ़ चौक प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार एवं पंचायत अध्यक्ष सुदर्शन मिस्त्री के नेतृत्व में चली सदस्यता अभियान के उपरांत विभिन्न गांव का भ्रमण कर नोनगढ़ में कैंप का आयोजन किया गया. जहां समारोह पूर्वक नये साथियों को सदस्यता ग्रहण कराया गया. मौके पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि क्रांति दिवस के मौके पर इस अभियान का शुभारंभ किया गया है. इस अभियान को मंजिल तक पहुंचाकर क्षेत्र में विकास की क्रांति लाने का संकल्प लिया गया है. अपने पुराने साथियों से आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी का वजूद ही कार्यकर्ताओं पर निर्भर करता है. ऐसे में इस सदस्यता अभियान का महत्व आसानी से समझा जा सकता है. जहां भी जरूरत पड़ेगा वे और उनके साथी प्रदेश स्तर के नेता तक सहयोग में सदैव खड़े रहेंगे. कार्यक्रम को पार्टी के जिला महासचिव अभिषेक कुमार, वरिष्ठ नेता रामचंद्र महतो, विनोद कुमार आदि ने भी संबोधित किया. इस सदस्यता अभियान के दौरान जुड़े साथियों को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के सपनों को साकार करने का संकल्प दिलाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन