जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 आज से, संग्रहालय में दो दिन होंगी सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं, डीडीसी ने लिया तैयारियों का जायजा

Updated:
विज्ञापन

फोटो- कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेते डीडीसी सुमित कुमार | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लखीसराय में 26-27 अक्टूबर को जिला स्तरीय युवा उत्सव 2026 का आयोजन. युवाओं को मिलेगा लोकगायन, लोकनृत्य, चित्रकला में अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच. डीडीसी ने तैयारियों का जायजा लिया.

विज्ञापन

लखीसराय. जिले के युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलने जा रहा है. कला एवं संस्कृति विभाग, बिहार और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में 26 एवं 27 अक्टूबर को लखीसराय संग्रहालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव-2026 का आयोजन किया जाएगा. दो दिवसीय कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार ने संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने आयोजन को सफल, व्यवस्थित और सुगम बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

विज्ञापन

युवा उत्सव की तैयारियों की डीडीसी ने की समीक्षा

समीक्षा बैठक में डीडीसी सुमित कुमार ने कार्यक्रम स्थल, प्रतिभागियों के पंजीकरण, मंच संचालन और दर्शकों के बैठने की व्यवस्था का जायजा लिया. इसके साथ ही पेयजल, साफ-सफाई, बिजली-प्रकाश, सुरक्षा और यातायात प्रबंधन जैसी जरूरी सुविधाओं की भी समीक्षा की गई.

डीडीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि आयोजन में शामिल होने के लिए दूर-दराज से आने वाले प्रतिभागियों और आगंतुकों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए. इसके लिए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने की जरूरत है.

लोकगायन, लोकनृत्य और चित्रकला में दिखेगा हुनर

जिला स्तरीय युवा उत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले की युवा प्रतिभाओं को सशक्त मंच उपलब्ध कराना और उनकी कलात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है. उत्सव के दौरान समूह लोकगायन, समूह लोकनृत्य, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और चित्रकला सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं कलात्मक विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी.

डीडीसी ने प्रतियोगिताओं के निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू संचालन पर जोर दिया. उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित की जाएं, ताकि प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का उचित अवसर मिल सके.

अटल कला भवन का भी किया औचक निरीक्षण

समीक्षा बैठक के बाद उप विकास आयुक्त सुमित कुमार ने अटल कला भवन का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने भवन के विभिन्न कक्षों और पूरे परिसर की साफ-सफाई के साथ बुनियादी सुविधाओं की स्थिति का जायजा लिया.

निरीक्षण के क्रम में परिसर में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को तत्काल आवश्यक सुधार करने का निर्देश दिया गया. उन्होंने व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर देते हुए कहा कि आयोजन से जुड़े सभी स्थलों पर जरूरी सुविधाएं उपलब्ध रहनी चाहिए.

युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मिलेगा अवसर

डीडीसी ने कहा कि युवा उत्सव जिले के युवाओं को अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ने और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर आगे बढ़ने का बेहतरीन अवसर प्रदान करता है. ऐसे आयोजन युवाओं की कलात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें अपनी प्रतिभा सामने लाने का मंच भी देते हैं. उन्होंने सभी प्रशासनिक पदाधिकारियों और कर्मचारियों से पूर्ण समर्पण तथा आपसी तालमेल के साथ काम करने का आह्वान किया, ताकि 26 और 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाला जिला स्तरीय युवा उत्सव सफल और यादगार बन सके.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन