आशा कार्यकर्ताओं का सीएचसी सूर्यगढ़ा में दूसरे दिन भी धरना

Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 27 Jan 2026 6:20 PM

विज्ञापन

आशा कार्यकर्ताओं का सीएचसी सूर्यगढ़ा में दूसरे दिन भी धरना

विज्ञापन

प्रोत्साहन राशि भुगतान नहीं होने को लेकर अस्पताल प्रबंधन पर लगाए आरोप

सूर्यगढ़ा. बिहार राज्य आशा संघ सेवांजलि की ओर से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सूर्यगढ़ा परिसर में दूसरे दिन भी धरना कार्यक्रम आयोजित किया गया. इससे पहले शनिवार को भी आशा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया था. इस दौरान धरना पर बैठी आशा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. धरना को संबोधित करते हुए बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सेवांजलि के महामंत्री विकास कुमार ने कहा कि राज्य स्वास्थ्य समिति, बिहार द्वारा 02 जनवरी 2026 को स्पष्ट निर्देश जारी किया गया था कि प्राप्त आवंटन राशि से आशा कार्यकर्ताओं को दिसंबर 2025 तक की प्रोत्साहन राशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए. इसके बाद ही अन्य मदों पर राशि खर्च की जाए.

उन्होंने आरोप लगाया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सूर्यगढ़ा के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वाईके दिवाकर द्वारा उक्त निर्देशों की अनदेखी करते हुए लगभग 60 लाख रुपये की राशि अन्य मदों पर खर्च कर दी गयी, जिसके कारण शत-प्रतिशत आशा कार्यकर्ताओं को उनकी प्रोत्साहन राशि से वंचित होना पड़ा. इसे उन्होंने खेदजनक व अनियमित कार्रवाई बताया. महामंत्री ने बताया कि इस पूरे मामले से राज्य स्वास्थ्य समिति को अवगत करा दिया गया है. धरना के दौरान जिला संयोजक नागेश्वर यादव, अनिता देवी, आशा सिन्हा, राधा देवी, मीरा कुमारी, मालती कुमारी, निशा कुमारी, नवनीत किरण, जयमाला देवी सहित अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार रखते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की कथित भेदभावपूर्ण कार्रवाई की कड़ी आलोचना की और जल्द भुगतान की मांग की.

विज्ञापन
Rajeev Murarai Sinha Sinha

लेखक के बारे में

By Rajeev Murarai Sinha Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन