तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमार हो रहे लोग

Published at :11 May 2017 5:23 AM (IST)
विज्ञापन
तापमान में उतार-चढ़ाव से बीमार हो रहे लोग

सूर्यगढ़ा : मानव शरीर का सामान्य तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस होता है, इतना तापमान बाहर भी रहे तो कोई दिक्कत नहीं, पर बाहरी वातावरण में तापमान इससे अधिक होता है तो वह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता. इससे शारीरिक कष्ट का अनुभव होता है. सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है. बाहरी वातावरण में तापमान […]

विज्ञापन

सूर्यगढ़ा : मानव शरीर का सामान्य तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस होता है, इतना तापमान बाहर भी रहे तो कोई दिक्कत नहीं, पर बाहरी वातावरण में तापमान इससे अधिक होता है तो वह स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं होता. इससे शारीरिक कष्ट का अनुभव होता है. सेहत बुरी तरह प्रभावित होती है. बाहरी वातावरण में तापमान बढ़ने से शरीर का तापमान भी स्वाभाविक रूप से बढ़ता है. शरीर भी बाहरी तापमान को सोख कर संतुलन की स्थिति पैदा करता है,

पर इसमें शारीरिक दशा के बिगड़ने का खतरा बढ़ जाता है. खासकर बुढ़े व बच्चे को अधिक परेशानी होती है. ऐसे में बच्चों व बुढ़ों का खास ख्याल रखना जरूरी है. चिकित्सक डॉ उपेंद्र प्रसाद सिंह के मुताबिक अपनी शारीरिक दशा के चलते शिशु व बुद्ध दोनों ही तापमान को सहने के लिहाज से सामान्य प्रौढ़ व्यक्ति की तुलना में ज्यादा नाजुक होते हैं. इधर एक पखवारे से गरमी बढ़ने से अस्पतालों व निजी क्लीनिक में मरीजों की संख्या बढ़ी है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सूर्यगढ़ा डॉ सत्येंद्र कुमार के मुताबिक तापमान व गरमी में हाल की वृद्धि के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या 20 प्रतिशत तब बढ़ी है. चिकित्सक डॉ ए रहमान के मुताबिक अब सनस्टोक की चपेट में आये मरीज भी अस्पताल पहुंच रहे हैं. चिकित्सक के मुताबिक गरमी के मौसम में तापमान ज्यादा होने की स्थिति में अगर कोई अचानक बाहर धूप में चला जाता है तो शरीर का तापमान भी तेजी से बढ़ने लगता है. इस दौरान तेजी से शरीर में पानी की कमी होती है. इससे डायरिया और डिसेंट्री का खतरा बढ़ जाता है. डायरिया और डिसेंट्री की स्थिति में डिहाइड्रेशन तेजी से बढ़ता है, यही वह स्थिति है जब व्यक्ति दुर्बल होने के साथ-साथ बहुत आसानी से लू का शिकार हो जाता है.

लू लगने पर क्या करें
चिकित्सक के मुताबिक ऐसी स्थिति आये ही नहीं इसका उपाय किया जाय. अगर धूप व ताप की चपेट में कोई आ भी जाय तो सबसे पहले उसे ठंडे स्थान में रखकर भींगे कपड़े से उसके शरीर को बार-बार पोछ कर उसके तापमान को कम करने की कोशिश करनी चाहिए. संभव हो तो भींगा कपड़ा ओढ़ाकर पंखा भी चला देनी चाहिए. बाहरी वातावरण में तापमान में वृद्धि का असर चमड़े पर भी गहरा होता है. चिकित्सक के मुताबिक बीमारियों से बचने के लिए पसीना से बचना प्रभावी कदम हो सकता है.
नहीं होने दें शरीर में पानी की कमी
चिकित्सक के मुताबिक गरमी में डायरिया पीड़ित मरीजों की संख्या में काफी बढ़ जाती है. खासकर बच्चे डायरिया की चपेट में आते हैं, उन्होंने बताया कि गरमी में भरपूर मात्रा में लिक्विड का सेवन करनी चाहिए. शरीर में पानी की कमी नहीं होने दें और साफ-सफाई पर ध्यान दें.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन