कोहरे के कारण अप पूर्वा व एक जोड़ी मेमू ट्रेन रद्द

झाझा : लगातार घने कोहरे व अत्यधिक ठंढ़ के कारण मंगलवार को हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 12303,आसनसोल झाझा मेमू गाड़ी संख्या 63567 व झाझा-आसनसोल मेमू गाड़ी संख्या 63568 रद्द कर दिया गया.जबकि लंबी दूरी की कई गाड़ियां घंटो की देरी से झाझा स्टेशन पहुंच रही है अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल गाड़ी संख्या 13006 डाउन […]
झाझा : लगातार घने कोहरे व अत्यधिक ठंढ़ के कारण मंगलवार को हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 12303,आसनसोल झाझा मेमू गाड़ी संख्या 63567 व झाझा-आसनसोल मेमू गाड़ी संख्या 63568 रद्द कर दिया गया.जबकि लंबी दूरी की कई गाड़ियां घंटो की देरी से झाझा स्टेशन पहुंच रही है
अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल गाड़ी संख्या 13006 डाउन 900 मिनट, अमृतसर-हावड़ा बनारस एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 13050 डाउन 720 मिनट, इलाहाबाद-हावड़ा विभूति सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 12334 डाउन अनिश्चत कालीन, श्रीगंगानगर-हावड़ा गंगा तूफान एक्सप्रेस गाड़ी संख्या 1300 मिनट,उदयपुर-सियालदह अनन्या सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 12316 डाउन 480 मिनट देर से झाझा स्टेशन पहुंच रही है. जबकि अप लाइन में हावड़ा-
हरिद्वार कुम्भ सुपरफास्ट गाड़ी संख्या 12327 अप हावड़ा से दिन के 1:10 बजे खुलने के बजाय शाम के छह बजे खुली. इस बाबत स्टेशन प्रबंधक एम के मिश्रा ने बताया कि घना कोहरा व ठंढ़ के कारण लंबी दूरी की गाड़ियां देर से चल रही है. बताते चलें कि ट्रैन के रद्द रहने व देरी से चलने के कारण यात्रियों को काफी जिल्लत झेलना पड़ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




