वाहन की ठोकर से बालक जख्मी, एनएच 80 जाम

Published at :04 Aug 2016 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
वाहन की ठोकर से बालक जख्मी, एनएच 80 जाम

बड़हिया : कांवरिया वाहन की ठोकर से बड़हिया बाइपास मोड़ के समीप बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 80 जाम कर दिया. थानाध्यक्ष के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया. बुधवार को बड़हिया बाइपास मोड़ के समीप कांवरिया वाहन की ठोकर से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी […]

विज्ञापन

बड़हिया : कांवरिया वाहन की ठोकर से बड़हिया बाइपास मोड़ के समीप बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच 80 जाम कर दिया. थानाध्यक्ष के समझाने पर ग्रामीणों ने जाम हटाया. बुधवार को बड़हिया बाइपास मोड़ के समीप कांवरिया वाहन की ठोकर से 12 वर्षीय बालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया. हादसे में बालक के दोनों पैर टूट गये हैं. स्थानीय लोगों के सहयोग से घायल बालक को रेफरल अस्पताल बड़हिया में भरती कराया गया,

जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया. मिली जानकारी के अनुसार बड़हिया निवासी बमबम पंडित का 12 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार सड़क किनारे खेल रहा था. इसी दौरान वह कांवरिया पिकअप वैन की चपेट में आ गया. घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने लगभग एक घंटा तक बड़हिया-लखीसराय मुख्य मार्ग एनएच 80 को जाम कर दिया. बड़हिया थानाध्यक्ष के समझाने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन