घने कोहरे व ठंड से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त सोनो. शनिवार के तड़के सुबह पूरा प्रखंड क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में था़ कोहरा भी ऐसा कि कुछ मीटर के बाद चीजें दिखाई नही दे रही थी़ कोहरे की बूंदे ऐसे गिर रही थी मानो हल्की बारिश हो रही हो़ सुबह देर तक वाहन चालकों को लाइट जलाने के बाद भी वाहन चलाने में परेशानी हो रही थी़ घने कोहरे व ठंड के बीच आम लोगों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ा़ 10 बजे दिन के बाद जब कोहरा छटने लगा तब कहीं जाकर लोग अपने सामान्य कार्यों पर लग पाये़ दिन भर धूप की आंख मिचौनी होती रही़ सुबह लोग कोहरे की वजह से घरों में दुबके रहे़ भीषण ठंड व घने कोहरे के बीच जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया़ जानकारों का मानना है कि लोगों को ऐसा कोहरा व ठंड कुछ दिन और परेशान कर सकता है़
BREAKING NEWS
Advertisement
घने कोहरे व ठंड से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त
घने कोहरे व ठंड से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त सोनो. शनिवार के तड़के सुबह पूरा प्रखंड क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में था़ कोहरा भी ऐसा कि कुछ मीटर के बाद चीजें दिखाई नही दे रही थी़ कोहरे की बूंदे ऐसे गिर रही थी मानो हल्की बारिश हो रही हो़ सुबह देर तक वाहन […]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
Advertisement