मंत्री ने अधिकारियों के साथ सिंचाई योजना पर घंटों किया विचार-विमर्श

लखीसराय : रविवार को अतिथिशाला में बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, जिलाधिकारी उदय कुमार सिंंह, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, टेक्निकल अभियंता के साथ जिले के कुंदर जलाशय सहित टाल दियारा के सिंचाई योजनाओं पर घंटों विचार-विमर्श किया. […]
लखीसराय : रविवार को अतिथिशाला में बिहार सरकार के सिंचाई मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सिंचाई विभाग के प्रधान सचिव अरुण कुमार सिंह, जिलाधिकारी उदय कुमार सिंंह, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता, कार्यपालक अभियंता, टेक्निकल अभियंता के साथ जिले के कुंदर जलाशय सहित टाल दियारा के सिंचाई योजनाओं पर घंटों विचार-विमर्श किया. सिंचाई मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने निर्देश दिया कि किसान सरकार की रीढ़ होती है.
किसान खुश रहेगा तो सरकार व जनता भी खुश रहेगी. जिले में किसानों की लाभाविंत सिंचाई योजना को निरीक्षण कर यथाशीघ्र चालू किया जाय. इसके बाद जिले के सीमा पर सिंचाई विभाग के टीम के साथ कुंदर जलाशय योजना का निरीक्षण के लिए निकल पड़े. उसके पूर्व लखीसराय की सीमा पर मंत्री का महागंठबंधन के कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहना कर भव्य स्वागत किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










