कोहरे में खो गया सूरज, बढ़ी कनकनी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :10 Dec 2015 9:05 AM (IST)
विज्ञापन

लखीसराय : बुधवार की सुबह से ही इलाका घने कोहरे की आगोश में समाया रहा. दिन चढ़ने के बाद भी कोहरे का प्रकोप बना रहा. सड़कों पर वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही थी. हेड लाइट या इंडीकेटर के सहारे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. लोगों के मुताबिक इस तरह क्षेत्र में ठंडक […]
विज्ञापन
लखीसराय : बुधवार की सुबह से ही इलाका घने कोहरे की आगोश में समाया रहा. दिन चढ़ने के बाद भी कोहरे का प्रकोप बना रहा. सड़कों पर वाहनों के परिचालन में परेशानी हो रही थी. हेड लाइट या इंडीकेटर के सहारे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आये. लोगों के मुताबिक इस तरह क्षेत्र में ठंडक ने दस्तक दे दी है. दो-तीन दिनों में ठंड के गहराने एवं कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जतायी जा रही है. बुधवार को जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया.
बुधवार को सारा दिन सूरज के दर्शन नहीं हुए. दिन चढ़ने के बाद भी लोग ठंड की वजह से सिकुड़े रहे. कुछ जगहों पर लोग अलाव लगाकर ठंड से बचते नजर आये.
स्कूली बच्चों की बढ़ी परेशानी, सताने लगी ठंड
ठंड में स्कूलीबच्चों की परेशानी बढ़ गयी है. खासकर सुबह बस से स्कूल जाने वाले बच्चे ठंड के कारण स्कूल नहीं जा पाये. ठंड के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अभिभवकों ने अपने बच्चों को स्वेटर, मफलर के साथ स्कूल भेजा.
रेल यातायात भी प्रभावित
गहरे धुंध की वजह से रेल यातायात भी प्रभावित रहा. कई ट्रेनें अपने नीयत समय से बिलंब से चली. रेलवे स्टेशनों पर भी ठंड के कारण यात्रियों को परेशानी हुई. उन्हें ठंड में ट्रेन का इंतजार करना पड़ा.कुछ यात्री ट्रेन बिलंब होने की वजह से अपनी यात्रा स्थगित करने को मजबूर हो गये तो कुछ अपने घर पर ही रहकर ट्रेन के लेटेस्ट पोजिशन की जानकारी लेते रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










