नक्सलियों ने बालू उठाव पर लगाया प्रतिबंध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2015 8:04 PM
लखीसराय : नक्सलियों ने जमुई व लखीसराय जिले के किऊल नदी में बालू उठाव का प्रतिबंध की घोषणा की है. बिहार झारखंड जोनल कमेटी के प्रवक्ता अविनाश के हवाले से प्रभात खबर कार्यालय को दी गयी सूचना के मुताबिक, जिले के किऊल नदी तथा तमाम नदियों में बालू माफियाओं द्वारा बालू का अवैध खनन किया […]
लखीसराय : नक्सलियों ने जमुई व लखीसराय जिले के किऊल नदी में बालू उठाव का प्रतिबंध की घोषणा की है. बिहार झारखंड जोनल कमेटी के प्रवक्ता अविनाश के हवाले से प्रभात खबर कार्यालय को दी गयी सूचना के मुताबिक, जिले के किऊल नदी तथा तमाम नदियों में बालू माफियाओं द्वारा बालू का अवैध खनन किया जाता है.
इस पर पार्टी द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है. संगठन के हवाले से बताया गया है कि तमाम ट्रक, ट्रैक्टर, पोपलेन, जेसीबी मालिकों, चालक, चलान काटने वाले मुंशी तथा तमाम मजदूरों से बालू उठाव की जगह काम करना छोड़ने की अपील की गयी है. प्रवक्ता अविनाश के हवाले से कहा गया है कि नौ अप्रैल को लखन दा के पार्टी से निकालने की खबर आयी थी, यह गलत है. उन्हें पार्टी से नहीं निकाला गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










