साजिशकर्ता पर दर्ज किया जाये मुकदमा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Apr 2015 8:54 AM
लखीसराय: जिलाधिकारी लखीसराय को दिये पूर्व सूचना के अनुसार आरटीआइ कार्यकर्ताओं ने जिला लोक सूचना अधिकार मंच के बैनर तले बुधवार की दोपहर से मंच के संयोजक टुनटुन प्रसाद सिंह के नेतृत्व में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू किया. श्री सिंह के साथ आमरण अनशन पर कमल किशोर सिंह, बटोही यादव, रामचंद्र […]
आमरण अनशन का नेतृत्व कर रहे जिला संयोजक टुनटुन सिंह ने बताया कि इस संबंध में उनलोगों के द्वारा विगत छह अप्रैल को जिलाधिकारी को सूचना दे दी गयी थी. जिसमें उन लोगों ने अपने मांगों को भी रखने का काम किया. मौके पर श्री सिंह ने कहा कि उनकी मांगों में सूचना अधिकार अधिनियम 05 का ससमय अनुपालन व निष्पादन तथा समाहरणालय, जिला विकास अभिकरण, अनुमंडल एवं जिला अंतर्गत विभिन्न विभागों के कार्यालय में लंबित प्रपत्र ‘क’ एवं ‘छ’ का निष्पादन के साथ लंबित सूचनावेदन एवं अपीलीय आवेदन लंबित रखने वाले लोक सूचना अधिकारी व प्रथम अपीलीय प्राधिकार की जिम्मेदारी तय कर भ्रष्टाचार में सहयोग करने के अपराध में प्राथमिकी दर्ज हो.
उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे सूचनाधिकार कार्यकर्ता को फर्जी एसएसी/एसटी उत्पीड़न निवारण कानून के तहत जिला प्रशासन के भ्रष्ट अधिकारियों द्वारा भाड़े के मुकदमाकर्ताओं द्वारा केस कर फंसाया गया है. मगर अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा जांच में फर्जी पाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










