शीतलहर से हुआ सब्जियों का बाजार गर्म

लखीसराय : बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के कारण सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है. किसान सब्जियों को तोड़ने को लेकर मजदूर का खुशामद करने पर भी शीतलहर मे नहीं जाना चाह रहे हैं. मालपुर पिपरिया के किसान वाल्मीकि यादव ने बताया कि शीतलहर में मटर तोड़ने के लिये मजदूर के घर खुशामद करने […]
लखीसराय : बढ़ते ठंड एवं शीतलहर के कारण सब्जियों के दामों में उछाल आ गया है. किसान सब्जियों को तोड़ने को लेकर मजदूर का खुशामद करने पर भी शीतलहर मे नहीं जाना चाह रहे हैं. मालपुर पिपरिया के किसान वाल्मीकि यादव ने बताया कि शीतलहर में मटर तोड़ने के लिये मजदूर के घर खुशामद करने जाते हैं. लेकिन मजदूर शीतलहर के कारण खेत मे घुसना नहीं चाहते हैं. सुबह शीतलहर एवं कुहासा अपना चादर फैलाये रहती है. दोपहर तक धूप नहीं उगने के कारण मजदूर खेत नहीं पहुंचते हैं.
दोपहर दो बजे तक जब धूप उगताहै तो कुछ महिला मजदूर द्वारा दो घंटे तक सब्जियां तोड़ने का कार्य किया जाता है. बड़हिया प्रतापपुर के मनोज सिंह ने बताया कि उनके खेत से लगभग 10 दिनों से मजदूर के अभाव में टमाटर नहीं टूट रहा है. मजदूरों को डेढ़ गुणा मजदूरी देने का प्रलोभन भी दिया जाता है. लेकिन मजदूर शीतलहर का वास्ता देकर काम नहीं करने की बात कहते हैं. दोपहर मे धूप उगने के बाद मजदूर द्वारा मुश्किल से घंटे दो घंटे तक फसल तोड़ा जाता है. फसल नहीं टूटने के कारण मटर, टमाटर, बैगन सहित अन्य सब्जियों के दामो में उछाल आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




