बेलवा पीएचसी में दवा नहीं दिये जाने पर मरीजों ने जमकर किया हंगामा
पीएचसी बेलवा में गुरुवार को मरीजों ने बवाल किया. मिली जानकारी के अनुसार मरीजों के द्वारा दवा की मांग की गई तो दवा उपलब्ध नहीं है बोलकर उन्हें लौटा दिया.
दवा रहते हुए नहीं देने का ग्रामीणों ने लगाया आरोप। किशनगंज. पीएचसी बेलवा में गुरुवार को मरीजों ने बवाल किया. मिली जानकारी के अनुसार मरीजों के द्वारा दवा की मांग की गई तो दवा उपलब्ध नहीं है बोलकर उन्हें लौटा दिया. वहीं जब मरीजों व अन्य लोगों के हंगामा करने पर उन्हें दवा दे दी गई. दवा मिलने पर मरीजों में और भी ज्यादा आक्रोश भर गया की जब दवा नहीं थी तो दवा आयी कहां से और रहते हुए उनसे झूठ क्यों बोला गया? बताते चले कि बेलवा पीएचसी से आये दिन कुछ न कुछ शिकायते मिलतप रहतीं हैं. लोगों ने बताया कि यहां के प्रभारी अपनी मनमानी करते हैं, यहां की व्यवस्था पहले से बहुत ही ज्यादा खराब हो गई है. पिछले दिनों में टेक्नीशियन नहीं होने के कारण मरीजों के द्वारा पीएचसी में बवाल किया गया था तब जाकर आनन – फानन में सीएचओ को बुला कर जांच में लगा दिया गया था. बेलवा स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी डा तमसिल अहमद अंसारी के कार्यकाल में लगातार अनियमितता की शिकायतें आ रही है. हालांकि बेलवा पंचायत के जनप्रतिनिधियों के द्वारा पीएचसी में हो रहे अनियमितता को लेकर प्रभारी के खिलाफ लिखित शिकायत जिला पदाधिकारी सहित सीएम एवं स्वास्थ्य मंत्री से किया गया है एवं जल्द से जल्द इन्हें बेलवा पीएचसी के प्रभारी पद से हटाने की भी मांग की गयी है.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए