एसएसबी व एपीएफ ने भारत-नेपाल सीमा पर की संयुक्त् गश्त

Updated:
विज्ञापन

सीमा पर असमाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर गुरुवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय दिघलबैंक के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने परोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की.

विज्ञापन

दिघलबैंक. स्वतंत्रता दिवस को लेकर भारत नेपाल सीमा पर एसएसबी के द्वारा चौकसी बढ़ा दी गई हैं.सीमा पर असमाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर गुरुवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की एफ कंपनी मुख्यालय दिघलबैंक के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने परोसी मित्र राष्ट्र नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देशों के अधिकारियों ने भारत नेपाल सीमा पर करीब 5 किलोमीटर पैदल मार्च किया.संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे कंपनी कमांडर निरीक्षक सा एल अहंजों सिंह ने बताया कि पेट्रोलिंग के साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं.इस दौरान दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की.वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है.इस पेट्रोलिंग में नेपाल के एपीएफ एसआई सहित दोनों देश के दर्जनों जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन