किसान के घर भीषण डकैती, नगदी समेत आभूषण की लूट

Updated at : 07 Aug 2024 7:22 PM (IST)
विज्ञापन
किसान के घर भीषण डकैती, नगदी समेत आभूषण की लूट

किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के जन्मजय गांव में मंगलवार की देर रात्रि को छह बदमाशों ने एक किसान को बंधक बनाकर घर में रखे आभूषण व एक लाख नकदी लूट कर चले गये.

विज्ञापन

किशनगंज.किशनगंज प्रखंड के दौला पंचायत के जन्मजय गांव में मंगलवार की देर रात्रि को छह बदमाशों ने एक किसान को बंधक बनाकर घर में रखे आभूषण व एक लाख नकदी लूट कर चले गये. पीड़ित शमशेर आलम ने सदर थाने में एक आवेदन भी दिया गया है. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और जांच शुरू कर दी.

वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ गौतम कुमार भी घटना स्थल पर पहुंच कर घटना के संबंध में गृहस्वामी से पूछताछ की. गृह स्वामी शमशेर आलम ने पुलिस को बताया कि 6 से अधिक की संख्या में बदमाश आए थे. बदमाशों ने पहले उन्हें बंधक बना लिया, इसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया है. पीड़ित शमशेर आलम ने बताया कि रात को लगभग साढ़े ग्यारह बजे बदमाश घर में घुस गए और घर में रखे एक लाख रूपए नगद, चांदी और सोने के जेवरात लूट लिए.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

एसडीपीओ गौतम कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है. फिलहाल पीड़ित पक्ष ने जो शिकायत दर्ज करवायी है. उसी को आधार मान कर घटना की छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन