दिगंबर जैन समाज व मारवाड़ी युवा मंच ने आयोजित किया स्वास्थ्य जांच शिविर, सैकड़ों लोगों ने करायी जांच

Updated:
विज्ञापन

शहर के दिगम्बर जैन भवन में दिगम्बर जैन समाज एवं मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के दिगम्बर जैन भवन में दिगम्बर जैन समाज एवं मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में सैकड़ों लोगों की स्वास्थ्य जांच की गयी. मालूम हो कि दिगंबर जैन भवन में मेडिकल बस पहुंची है जिसमें जांच की तमाम सुविधाएं उपलब्ध हैं. चलंत प्रयोगशाला में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा जांच की जा रही है. शिविर में मरीजों के लिए एक्सरे, खून जांच, ईसीजी व अन्य जांच की सुविधा उपलब्ध थी. साथ ही जरूरी दवा भी मुफ्त में प्रदान की गई. शिविर में नेत्र जांच के साथ साथ चश्मा भी उपलब्ध कराया जा रहा था. जांच के बाद लोग काफी प्रसन्न दिखे. चलंत मेडिकल बस में डॉ सावन राय, डॉ हार्दिक, सफीकुल इस्लाम, मिनल बेरा, शाहजहां अली द्वारा अलग- अलग बीमारियों से संबंधित मरीजों की जांच की गई. शिविर में स्वास्थ्य जांच के लिए लोगो की लंबी कतार देखी गयी. मालूम हो कि मंगलवार को स्वास्थ्य जांच शिविर का नगर परि���द के पूर्व अध्यक्ष सह दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष त्रिलोकचंद जैन ने फीता काटकर उद्घाटन किया था.

क्या कहा सचिव

दिगंबर समाज के सचिव संतोष पाटनी ने डाक्टरों का सम्मान करते हुए कहा कि समाज हमेशा बगैर किसी भेदभाव के जरूरतमंद की सेवा करने का भाव रखते सामाजिक कार्यों में अग्रसर रहा है. उन्होंने कहा कि समाज की तरफ से लगातार निरंतर ऐसे कार्य किए जा रहे है. उन्होंने लोगो से अपील कि लोग इस शिविर का लाभ उठाए और यहां आकर अपना चिकित्स्किय जांच कराए.

कार्यक्रम में थे उपस्थित

इस मौके पर मारवाड़ी युवा मंच जिला अध्यक्ष शरद कानोड़िया, सुरेश जैन, कमल मित्तल, राकेश जैन, उत्तम मित्तल, पवन कानोड़िया, राज कुमार छावड़ा, मुकेश अजमेरा, संतोष पाटनी, सुनील काला सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे.

फ़ोटो:- दिगंबर जैन समाज के सचिव संतोष पाटनी डॉक्टरों का सम्मान करते हुए

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन