ePaper

बंद कमरे से बुजुर्ग महिला का शव बरामद

Updated at : 24 Jan 2025 11:23 PM (IST)
विज्ञापन
बंद कमरे से बुजुर्ग महिला का शव बरामद

बंद कमरे से बुजुर्ग महिला का शव बरामद

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के धरमगंज पासवान टोला स्थित निजी मकान के एक बंद कमरे से शुक्रवार को 60 वर्षीय वृद्ध महिला का शव मिला है. मृतका पानवती देवी कुछ दिनों से अपने घर में अकेली रह रही थी. पति और बच्चे समस्तीपुर जिले के रोसड़ा में रहते है. स्थानीय लोगों को कुछ आशंका हुई. आशंका होने पर सदर थाना की पुलिस को घटना की सूचना दी गई. सूचना मिलने पर सदर थाना की पीले मौके पर पहुंची और पुलिस के समक्ष दरवाजा तुड़वाया गया. दरवाजा तोड़ने पर कमरे के अंदर वृद्ध महिला का शव मृत अवस्था में मिला. इसके बाद मृतका के शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया गया. प्रथमदृष्टया घटना का कारण बीमारी से हुई मौत बताया जा रहा है. आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मृतका के परिजनों को दी।जानकारी मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया. परिजन शव को लेकर पैत्रिक निवास समस्तीपुर की ओर रवाना हो गए. परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था. मृतका पानवती देवी के पति कमलाकांत महतो रेलवे से सेवानिवृत्त हुए थे. सेवानिवृत्ति के बाद धरमगंज पमें जमीन खरीद कर घर बनाया था. पति व बच्चे अपने समस्तीपुर स्थित पैतृक घर गुर थे. मृतका पानवती देवी की तीन दिन पहले अपनी बेटी से फोन पर बात भी हुई थी. उसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था. शुक्रवार को परिजनों ने आसपड़ोस के लोगों से संपर्क किया. तब उन्हें घटना की जानकारी मिली. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है फिलहाल घटना को लेकर यूडी केस दर्ज कर घटना का अनुसंधान प्रारम्भ कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन