सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की मौत
सड़क दुर्घटना में घायल साइकिल सवार की मौत
प्रतिनिधि, किशनगंज शहर के रुईधासा कारगिल पार्क के पास सड़क दुर्घटना में घायल खानकाह निवासी खबिर अंसारी 35 वर्ष की मौत शनिवार को सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई. मालूम हो कि तीन दिनों पूर्व गुरुवार को रुईधासा कारगिल चौक में एक बाइक सवार ने साइकिल सवार खबिर अंसारी को जोरदार ठोकर मार दी थी, जिस कारण खबिर गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें सर में गंभीर चोट लगी थी. खबिर को इलाज के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था. जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सिल्लीगुड़ी रेफर किया गया था. इलाज के दौरान सिल्लीगुड़ी में उनकी मौत हो गई है. मतक की शव को परिजन को सौंप दिया गया है. इस दर्दनाक घटना से परिजनों के बीच मातमी सन्नाटा पसर गया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए