पोषण भी पढ़ाई भी को ले आंगनबाड़ी सेविकाओं के प्रशिक्षण का समापन

Updated:
विज्ञापन

पोठिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम बैच का प्रशिक्षण पोषण भी पढ़ाई भी का समापन बुधवार को हुआ.

विज्ञापन

पहाड़कट्टा. पोठिया प्रखंड मुख्यालय में आयोजित तीन दिवसीय प्रथम बैच का प्रशिक्षण पोषण भी पढ़ाई भी का समापन बुधवार को हुआ. बता दें कि निर्देशक आईसीडीएस के निर्देश पर पोठिया प्रखंड की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को पोषण भी पढ़ाई भी कार्यक्रम के तहत बैचवार प्रशिक्षण दिया जा रहा है. प्रशिक्षण नवचेतना,अनौपचारिक शिक्षा और दिव्यांगता विषय पर आधारित है. नवचेतना के तहत जन्म से तीन वर्ष के बच्चों के मानसिक विकास और सीखने-समझने की प्रक्रिया को मजबूत करने के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है. अनौपचारिक शिक्षा के तहत 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के लिए तैयार किया जाएगा. सीडीपीओ प्रियंका श्रीवास्तव ने बताया कि पहले बैच के तहत तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन बुधवार को हुआ है. जिसमें 100 सेविकाओं को प्रशिक्षित किया गया। दूसरा बैच 23, 24 एवं 26 मई तक चलेगी एवं तीसरा तथा अंतिम बैच 27 से 29 मई तक होगी. प्रखंड की कुल 302 सेविकाएं प्रशिक्षण प्राप्त करेंगी. इस अवसर पर सीडीपीओ प्रियंका श्रीवास्तव, बीसी शमीम अहमद, महिला पर्यवेक्षिका शिवांगी कुमारी, सुचेता शर्मा, नीतू कुमारी, प्रीति सिंह, माधुरी कुमारी मौजूद थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन