सिलीगुड़ी जा रही कार पीछे से ट्रक से टकरायी, बाल-बाल बचे कार पर सवार लोग

Updated:
विज्ञापन

फरिंगगोला चेक पोस्ट के समीप फ्लाई ओवर पर सोमवार को एक कार व ट्रक की टक्कर हो गईं. वाहन में एक परिवार के चार सदस्य सवार थे जिन्हें आंशिक चोट आयी है.

विज्ञापन

किशनगंज.शहर के फरिंगगोला चेक पोस्ट के समीप फ्लाई ओवर पर सोमवार को एक कार व ट्रक की टक्कर हो गईं. वाहन में एक परिवार के चार सदस्य सवार थे जिन्हें आंशिक चोट आयी है. सभी कटिहार से सिलीगुड़ी जा रहे थे. मिली जानकारी के अनुसार फरिंगोला चेक पोस्ट के पास फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार ट्रक के अचानक ब्रेक लेने से पीछे से तीव्र गति में आ रही क्रेटा मर्स्ट्रिज गाड़ी नंबर बीआर 39एएच /0063 की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई. घटना में कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. कार पर सवार सभी एक ही परिवार के सदस्य कटिहार से सिलीगुड़ी की ओर पिकनिक मनाने जा रहे थे. वही घटना कर ट्रक चालक मौके पर फरार हो गया जिसके बाद क्षतिग्रस्त वाहन को करेन के माध्यम से मरम्मत हेतु गैरेज ले जाया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन