गले से दो सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार
Author Awadhesh kumar
Updated:
विज्ञापन
गले से दो सोने की चेन छीनकर बाइक सवार बदमाश फरार
विज्ञापन
पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
किशनगंज. शहर के धरमगंज केला बगान के समीप रविवार को बाइक सवार दो अपराधियों ने एक व्यक्ति के गले से दो सोने की चेन छीन ली व फरार हो गये. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया. जानकारी के अनुसार पश्चिमपाली निवासी अभिनय सिंह दूध फैक्ट्री के निकट पैदल जा रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो बदमाश उनके पास पहुंचे व झपट्टा मारकर गले से दो सोने की चेन छीन कर भाग निकले. पीड़ित ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन वे भागने में सफल रहे. घटना को लेकर पीड़ित की शिकायत पर सदर थाना किशनगंज में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि अपराधियों का सुराग मिल सके. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जायेगा.आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन