1.40 करोड़ की अफीम जब्त, चार गिरफ्तार

बहादुरगंज (किशनगंज) : गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम को एसएसबी 12वीं वाहिनी व कोचाधामन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर कन्हैयाबाड़ी जनता चौक समीप एक जाइलो वाहन के डिक्की में रखे कुल चार किलो 20 ग्राम अफीम बरामद कर लिया और चार तस्करों को मौके पर ही दबोच […]
बहादुरगंज (किशनगंज) : गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार की देर शाम को एसएसबी 12वीं वाहिनी व कोचाधामन पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर बहादुरगंज-किशनगंज मुख्य पथ पर कन्हैयाबाड़ी जनता चौक समीप एक जाइलो वाहन के डिक्की में रखे कुल चार किलो 20 ग्राम अफीम बरामद कर लिया और चार तस्करों को मौके पर ही दबोच लिया गया.
जब्त अफीम अलग अलग चार पैकेटों में रखे गये थे. इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 1.40 करोड़े रुपये बतायी जाती है. संयुक्त दल का नेतृत्व एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट कुमार सुंदरम व कोचाधामन थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर इरशाद आलम कर रहे थे. जब्त वाहन व तस्करों को बहादुरगंज थाना लाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




