डाकघर के एटीएम कार्डधारक को तोहफा

Published at :05 Jan 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन
डाकघर के एटीएम कार्डधारक को तोहफा

किशनगंज : नये साल के मौके पर डाकघर के उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार ने नायाब तोहफा दिया है़ अब डाकघर के एटीएम कार्डधारक किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकेंगे़ यह जानकारी देते हुए मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर वीरेंद्र मेहता ने बताया कि इसके लिए खाताधारक को एटीएम कार्ड के लिए डाकघर में […]

विज्ञापन

किशनगंज : नये साल के मौके पर डाकघर के उपभोक्ताओं को केंद्र सरकार ने नायाब तोहफा दिया है़ अब डाकघर के एटीएम कार्डधारक किसी भी बैंक के एटीएम से कैश निकाल सकेंगे़ यह जानकारी देते हुए मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर वीरेंद्र मेहता ने बताया कि इसके लिए खाताधारक को एटीएम कार्ड के लिए डाकघर में आवेदन देना है़ केवाईसी नियम के तहत बचत खाता धारक को आधार कार्ड के जेरॉक्स के साथ एक रंगीन फोटो देना है़ इस एटीएम कार्ड की सबसे बड़ी खासियत है

कि किसी भी बैंक के एटीएम से नकदी निकासी पर किसी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जायेगा़ श्री मेहता ने बताया कि डाक विभाग अपना भुगतान बैंक भी शुरू करने वाला है़ शीघ्र ही डाकघर का अपना एटीएम भी लग जायेगा़ इससे पूर्व नव आगत पोस्टमास्टर वीरेंद्र मेहता का स्थानीय डाक अभिकर्ताओं एवं डाक कर्मियासें ने हार्दिक अभिनंदन किया़

मौके पर व्यवहार कुशल एवं कर्मठ पोस्टमास्टर श्री मेहता ने अभिकर्ताओं एवं कर्मियों को भरपूर सहयोग देने की बात कही़ इस अवसर पर डाक कर्मी सोनम कुमारी, संजय कुमार साह, अजय कुमार, विष्णु कुमार, बी बोसाक व अन्य कर्मी उपस्थित थे़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन