आम बजट : किसी ने सराहा, तो किसी ने कहा बढ़ेगी महंगाई

किशनगंज : केंद्रीय वित मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट संसद में पेश किया. बजट पर प्रभात खबर ने आम आदमी की प्रतिक्रिया जाननी चाही कि लोग इस बजट को लेकर लोग क्या सोचते हैं. बजट के बारे पूछे जाने पर लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी. अनवार युसूफ […]
किशनगंज : केंद्रीय वित मंत्री अरुण जेटली ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2016-17 का बजट संसद में पेश किया. बजट पर प्रभात खबर ने आम आदमी की प्रतिक्रिया जाननी चाही कि लोग इस बजट को लेकर लोग क्या सोचते हैं. बजट के बारे पूछे जाने पर लोगों ने बेबाकी से अपनी राय रखी. अनवार युसूफ ने कहा कि मोदी सरकार ने भविष्य में होने वाली समस्याओं को देखते हुए इस बार संतुलित बजट प्रस्तुत किया है. खास कर 62 नवोदय विद्यालय खोलने की घोषणा मील का पत्थर साबित होगी. मुश्ताक अहमद ने साफगोई से अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत सरकार ने इस बार के बजट में सस्ती दवाओं के लिए तीन हजार दुकाने खोलने की घोषणा की है.
इससे गरीब परिवारों को बड़ी राहत मिलेगी. यह बड़ी घोषणा है. नूजहत महजबी ने कहा कि बजट तो बेहतर है मगर मध्यम वर्ग के लिए इस बजट में कुछ खास नहीं दिखा. उन्होंने कहा कि सोने-चांदी के आभूषण पर टैक्स वृद्धि से यह महंगा हो जायेगा. महिलाओं के पारिवारिक बजट पर इसका अतिरिक्त दबाव बढ़ेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




