थानाध्यक्ष निलंबित

Published at :09 Dec 2015 6:29 AM (IST)
विज्ञापन
थानाध्यक्ष निलंबित

किशनगंज : वाहनों से अवैध वसूली (वाहन इंट्री) के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कुर्लीकोट के थानाध्यक्ष रहमान अंसारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने बताया […]

विज्ञापन

किशनगंज : वाहनों से अवैध वसूली (वाहन इंट्री) के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने कुर्लीकोट के थानाध्यक्ष रहमान अंसारी पर कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया है. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस की छवि को धूमिल करने वाले पुलिस पदाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी.

उन्होंने बताया कि कुर्लीकोट थानाध्यक्ष पर चौकीदारों द्वारा आरोप लगाने के बाद एसडीपीओ कामिनी वाला ने मामले की जांच की जिसमें उन पर लगे सभी आरोप सही पाये गये है. मंगलवार को मासिक अपराध बैठक शुरु होने से ठीक पहले कुर्लीकोर्ट थानाध्यक्ष रहमान अंसारी पर कार्रवाई कर उन्होंने अन्य सभी थानाध्यक्षों को चेताते हुए कहा कि कुर्लीकोट थानाध्यक्ष पर हुई कार्रवाई से सबक लें.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन