नेपाली व भारतीय मुद्रा के साथ पांच गिरफ्तार
गलगालिया : गलगालिया से सटे बंगाल के पानीटंकी में एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने पानीटंकी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पांच लोगों को भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है. एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मोहम्मद शमशुल पिता मो कमरुद्दीन साकिन तोताराम जोत नक्सलबाड़ी, मो कादिर पिता […]
गलगालिया : गलगालिया से सटे बंगाल के पानीटंकी में एसएसबी की 41वीं बटालियन के जवानों ने पानीटंकी चेकपोस्ट पर चेकिंग के दौरान पांच लोगों को भारतीय एवं नेपाली मुद्रा के साथ गिरफ्तार किया है.
आपके शहर में
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार लोगों में मोहम्मद शमशुल पिता मो कमरुद्दीन साकिन तोताराम जोत नक्सलबाड़ी, मो कादिर पिता मो धन साकिन कलुआजोत, अमर विश्वकर्मा पिता काजी विश्कर्मा साकिन मालबाजार, लौब्सांग लामा साकिन काठमांडू और तोसिरूद्दिन पिता मो खलील साकिन दक्षिण दिनाजपुर शामिल है. पांचों के पास से कुल 14,94,500 रुपये बरामद किये गये हैं. गिरफ्तार पांचों व्यक्तियों को पानीटंकी कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए