डोंक नदी में डूबने से दो बच्चियों की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
बेलवा : किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा पंचायत के टेंगरमारी गांव के छह साल की फलक नाज़ एवं सदफ नाज की मृत्यु सोमवार को डोंक नदी में डूबने से हो गयी़ फलक नाज़ पिता वसीम अख्तर उम्र 6 वर्ष, सदफ नाज़ पिता सैयद आलम उम्र 6 वर्ष एवं फौजिया नाज पिता फैयाज आलम उम्र 5 […]
विज्ञापन
बेलवा : किशनगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलवा पंचायत के टेंगरमारी गांव के छह साल की फलक नाज़ एवं सदफ नाज की मृत्यु सोमवार को डोंक नदी में डूबने से हो गयी़ फलक नाज़ पिता वसीम अख्तर उम्र 6 वर्ष, सदफ नाज़ पिता सैयद आलम उम्र 6 वर्ष एवं फौजिया नाज पिता फैयाज आलम उम्र 5 वर्ष अपने पिता के साथ सोमवार दोपहर के समय बगल के डोंक नदी में स्नान करने गयी थी.
आपके शहर में
विज्ञापन
तीनों बच्चियां नदी में स्नान कर चुकी थी़ बाद वसीम अख्तर भी स्नान करने के लिए नदी में उतरे़ तीनों बच्चियां भी खेलते खेलते फिर नदी में चली गयी़ नदी में गहरा पानी होने की वजह से फलक नाज़, सदफ नाज एवं फौजिया तीनों नदी में डूबने लगी. वसीम अख्तर ने तीनों को बचाने का प्रयास किया़ पानी से पहले फौजिया को निकाला. कुछ देर बाद फलक नाज़ एवं सदफ नाज भी गंभीर हालत में नदी से निकाला गया.
मौके पर जुटे ग्रामीण दोनों बच्चियों को बेलवा अस्पताल ले गये़, लेकिन उनकी मौत हो गयी. घटना की खबर पाकर एमआई एमआईएम के सांसद प्रत्यासी अख्तरुल ईमान, किशनगंज बीडीओ मिन्हाज आलम, सीआई तारिक अनवर, बेलवा कर्मचारी मोहम्मद इदरीश, जदयू पंचायत अध्यक्ष मोफीज आलम, बेलवा निवासी एवं समाज सेवी खालिद राशिद समेत अन्य पीड़ित परिवार से मिले.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन