मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है

विज्ञापन

गोगरी. थाना क्षेत्र के मुश्कीपुर महंत थान के पास मछली मारने के दौरान नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी. युवक की पहचान गोगरी जमालपुर नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर 31 स्थित मुश्कीपुर कोठी निवासी कमलेश्वरी मंडल के पुत्र किशोरी मंडल (40 वर्ष) के रूप में की गयी. प्राप्त जानकारी के अनुसार किशोरी मंडल महंत थान के पास स्थित एक नदी में मछली मार रहा था. इसी क्रम में युवक का पांव जाल में फंस गया. जिसके कारण युवक गहरे पानी में डूब गया. आसपास के स्थानीय लोगों ने किशोरी मंडल को नदी से बाहर निकाला. साथ ही उसके परिजन को जानकारी दी. परिजनों द्वारा युवक को गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. अचानक हुए हादसे से परिवार में कोहराम मच गया. इधर सूचना मिलते ही गोगरी पुलिस अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन