आधी आबादी का मंच बना महिला संवाद, महिलाओं को किया जा रहा है जागरुक

Updated:
विज्ञापन

आयोजन दल के लीडर रवि रंजन कुमार एवं कुमारी पूजा रानी ने कहा कि सभी दीदी एक दूसरे के सहयोग से लखपति बने

विज्ञापन

मानसी. प्रखंड क्षेत्र की महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से जीविका मानसी टीम द्वारा प्रथम पाली में समता ग्राम संगठन बलहा एवं द्वितीय पाली में नया सबेरा ग्राम संगठन अमनी में महिला संवाद का आयोजन किया गया. संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन विमल कुमार सिंह, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव कुमार, श्याम कुमार प्रखंड सांख्यिकी सह शिक्षा पदाधिकारी, राजीव कुमार रंजन प्रखंड कल्याण पदाधिकारी एवं घनश्याम दीनबंधु प्रखंड परियोजना प्रबंधक सहित जीविका दीदी द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया. महिला संवाद को संबोधित करते हुए बताया कि महिला संवाद हर महिलाओं को सशक्त बनाने का पहल है. जिसमें जीविका दीदी कड़ी की भूमिका में गैर जीविका दीदी को भी शामिल संगठित हों ताकि परिवार के साथ समुदाय, गांव और राज्य का सर्वाधिक विकास दूसरे राज्यों के लिए नमूना साबित हो. घर-घर की महिला सामाजिक विकास के साथ आर्थिक उन्नति करे. आयोजन दल के लीडर रवि रंजन कुमार एवं कुमारी पूजा रानी ने कहा कि सभी दीदी एक दूसरे के सहयोग से लखपति बने. महिला संवाद के दौरान ग्राम संगठन के जीविका दीदी एवं अन्य महिलाओं द्वारा आंकाक्षा उजागर किया गया. संवाद को सफल बनाने में आंगनबाड़ी सेविका, महिला शिक्षिका, महिला वार्ड सदस्य, छात्रा सहित कार्यालय सहायक संजीव कुमार एवं डाटा आपरेटर अविनाश रंजन ने सहयोग किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन