अलौली के स्कूल में 780 बच्चों ने ली नशामुक्ति की शपथ, आध्यात्मिक जागरूकता का भी दिया संदेश

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाग लेते शिक्षक व बच्चे | Prabhat Khabar Network

अलौली के मध्य विद्यालय कामाथान में 780 छात्र-छात्राओं ने ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के तत्वावधान में नशामुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम में भाग लिया. उन्होंने नशे के दुष्परिणामों से बचने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संकल्प लिया.

विज्ञापन

अलौली : (खगड़िया) : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, सेवाकेंद्र अलौली के तत्वावधान में मध्य विद्यालय कामाथान में नशामुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के 780 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से बचने और स्वस्थ व संस्कारवान जीवन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

780 विद्यार्थियों ने ली नशामुक्ति प्रतिज्ञा

कार्यक्रम के दौरान ब्रह्माकुमारी प्रियंका बहन और अनीता बहन ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन को सकारात्मक दिशा देने की नशामुक्ति प्रतिज्ञा दिलायी. उन्होंने कहा कि नशा शरीर के साथ मन, परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है. युवाओं में आध्यात्मिक चेतना और सकारात्मक सोच विकसित कर उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखा जा सकता है.

‘श्रेष्ठ विचार से श्रेष्ठ बनेगा जीवन’

बीके रंजीत भाई ने विद्यार्थियों को आध्यात्मिक ज्ञान देते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन की वास्तविक शक्ति उसके विचारों में होती है. सकारात्मक और श्रेष्ठ विचार जीवन को भी बेहतर दिशा देते हैं.

थाना प्रभारी ने बताए कानूनी दुष्परिणाम

अलौली थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाले सामाजिक और कानूनी दुष्परिणामों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और नशे से दूर रहकर ही वे अपनी क्षमता का सही उपयोग कर सकते हैं.

कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरविंद कुमार समेत सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे. विद्यालय परिवार ने ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र की ओर से चलाये जा रहे नशामुक्ति एवं आध्यात्मिक जागरूकता अभियान की सराहना की.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन