प्रेम-प्रसंग में सचिन की हुई हत्या, प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में सचिन की हुई हत्या, प्राथमिकी दर्ज

प्रेम-प्रसंग में सचिन की हुई हत्या, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मानसी

नगर पंचायत के खुटिया गांव में मंगलवार की देर रात चकहुसैनी गांव निवासी 22 वर्षीय युवक प्रेमिका से मिलने पहुंचा था. इसी दौरान सचिन की गोली मारकर हत्या कर दी. मृतक सचिन की मां सोनेलता देवी ने थाने में आवेदन देकर खुटिया के पिता व पुत्री के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. मानसी थाना में कांड संख्या 251/24 दर्ज किया गया है. थानाध्यक्ष शुभम कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया गया है. दो लोगों को आरोपित बनाया गया है. आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. मालूम हो कि हत्या बाद घटनास्थल से पुलिस ने एक कट्टा, एक खोखा व मोबाइल बरामद किया है. मानसी नगर पंचायत चकहुसैनी वार्ड 12 निवासी नाथो सिह के बड़े पुत्र सचिन कुमार की खुटिया गांव में हत्या के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है.

बर्थ डे पार्टी में जाने की बात कह कर घर से निकला था सचिन

सचिन की मां सोनेलाल देवी ने बताया कि मेरे बेटे के मोबाइल पर कॉल आया था, बात करने के बाद मां बर्थडे पार्टी में जा रहे हैं. करीब सात बजे वह घर से निकला था. देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों को चिंता होने लगी. इसी बीच देर रात करीब एक बजे पुलिस ने सचिन के हत्या की सूचना परिजनों को दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन