अब देश-विदेश में बैठे खगड़ियावासी भी संवारेंगे अपना जिला, विकास में भागीदारी की डीएम की पहल से जगी उम्मीद

Updated:
विज्ञापन

डॉ. विवेकानंद, निदेशक, श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

खगड़िया के प्रवासी अब जिले के विकास में भागीदार बनेंगे. डीएम की पहल से प्रवासी समागम में शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग में निवेश की नई उम्मीद जगी है, जो जनभागीदारी से जिले की तस्वीर बदलेगी.

विज्ञापन

अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर देश-विदेश में सफलता की नयी इबारत लिख रहे खगड़िया के प्रवासी अब अपने जिले के विकास में भी भागीदार बन सकते हैं. जिले को विकास की नयी दिशा और गति देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी विक्रम विरकर की पहल पर मंगलवार को आयोजित होने वाला प्रवासी समागम इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है. इस पहल के तहत प्रवासी नागरिकों की प्रतिभा, अनुभव, विशेषज्ञता, तकनीकी ज्ञान, निवेश और सुझावों को जिले के विकास से जोड़ने की कोशिश की जा रही है. प्रशासन की इस पहल का जिले के बुद्धिजीवियों, चिकित्सकों, उद्यमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया है.

विज्ञापन

प्रवासियों के अनुभव और निवेश से बदलेगी विकास की तस्वीर

इस पहल की सराहना करते हुए श्यामलाल चंद्रशेखर मेडिकल कॉलेज एवं शहीद प्रभु नारायण मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, खगड़िया के निदेशक डॉ. विवेकानंद ने कहा कि प्रवासी समागम जिले की विकास यात्रा में नयी सोच और ऊर्जा का संचार करेगा. खगड़िया के प्रतिभाशाली प्रवासियों के अनुभव, विशेषज्ञता, तकनीकी ज्ञान और निवेश को जिले के विकास से जोड़ना समय की आवश्यकता है. शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग, कृषि, पर्यटन और रोजगार के क्षेत्र में सामूहिक प्रयासों से विकास की नयी संभावनाएं पैदा हो सकती हैं.

वहीं, ई. धर्मेंद्र, पीसी घोष और मालिक पी. यादव ने कहा कि जिलाधिकारी की यह दूरदर्शी पहल खगड़िया के विकास में मील का पत्थर साबित हो सकती है. अपनी जन्मभूमि से दूर रहकर देश-दुनिया में उपलब्धियां हासिल करने वाले लोगों को जिले के विकास से जोड़ना सराहनीय प्रयास है. प्रवासियों के अनुभव, सुझाव और सहयोग से जिले में निवेश, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के नये अवसर विकसित किये जा सकते हैं.

स्थानीय लोगों के सुझावों को भी मिले उचित स्थान

सामाजिक कार्यकर्ता अमरीष कुमार ने जिलाधिकारी और जिला प्रशासन को इस सकारात्मक पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रवासी नागरिकों के साथ जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं, बुद्धिजीवियों, उद्यमियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों के सुझावों को भी समागम में उचित स्थान मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को जिले की जमीनी समस्याओं और संभावनाओं की बेहतर जानकारी है. उनके अनुभवों को प्रवासियों की विशेषज्ञता और संसाधनों से जोड़कर विकास की ठोस कार्ययोजना तैयार की जा सकती है.

उन्होंने स्थानीय उद्योग एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार, पर्यटन स्थलों का विकास, गंगा एवं सहायक नदियों से जुड़ी संभावनाओं का उपयोग, जलनिकासी और बुनियादी सुविधाओं में सुधार तथा रेल-सड़क कनेक्टिविटी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा करने का सुझाव दिया.

संवाद से आगे बढ़कर तैयार हो विकास का रोडमैप

अमरीष कुमार ने कहा कि खगड़िया का समग्र विकास केवल सरकारी प्रयासों से संभव नहीं है. इसके लिए प्रवासी समाज, स्थानीय नागरिकों, उद्यमियों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक संगठनों की सामूहिक सहभागिता जरूरी है. प्रवासी समागम को केवल विचारों और सुझावों के आदान-प्रदान तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि इसमें प्राप्त प्रस्तावों को प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध कार्ययोजना में बदलने की जरूरत है.

उन्होंने उम्मीद जतायी कि जिलाधिकारी की यह पहल खगड़िया के विकास में जनभागीदारी का नया अध्याय लिखेगी और अपनी जन्मभूमि के लिए कुछ करने की इच्छा रखने वाले प्रवासियों को एक साझा मंच उपलब्ध करायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन