परबत्ता में पति व देवर ने मिलकर विवाहिता की कर दी हत्या
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
परबत्ता में पति व देवर ने मिलकर विवाहिता की कर दी हत्या
विज्ञापन
आपके शहर में
विज्ञापन
खगड़िया. परबत्ता थाना क्षेत्र के गोढ़ियासी गांव में विवाहिता की फांसी के फंदे पर लटका शव बरामद किया गया. पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. सदर अस्पताल में मृतका के मायके पक्ष के लोगों की भीड़ जमा हो गयी. मृतका के पिता चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के आवास बोर्ड निवासी नुनु बाबू यादव ने परबत्ता थाना में आवेदन देकर हत्या किए जाने की बात कही है. उन्होंने कहा कि उनकी पुत्री सुनीता देवी के साथ गोढ़ियासी निवासी पति दिलीप यादव व देवर बबलू यादव पिता पुलिस यादव सहित चार पांच लोगों ने मिलकर हत्या की है. उन्होंने कहा कि मृतका के पति दिलीप यादव व देवर बबलू यादव शराब पीता था. जिसका विरोध सुनीता द्वारा किया जाता था. इसी से आक्रोशित होकर दिलीप व बबलू मारपीट करता था. बीते 09 नवंबर की दोपहर साजिश रचकर दामाद व देवर के साथ चार लोगों ने मिलकर पतली रस्सी से फांसी लगाकर हत्या कर दी. इधर, पोस्टमार्टम के बाद पुलिस शव परिजन को सौंप दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन