24 घंटे में चार अपहृत व गुमशुदा सकुशल बरामद

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे में चार अपहृत व गुमशुदा सकुशल बरामद

खगड़िया पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर 24 घंटे के भीतर चार अपहृत और गुमशुदा लोगों को सकुशल बरामद किया है। एसपी ने सभी थानों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

खगड़िया. जिले में अपहृत, गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं अन्य व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस अधीक्षक भानू प्रताप सिंह के निर्देश पर बीते 24 घंटे के दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई करते हुए चार अपहृत, गुमशुदा लोगों को सकुशल बरामद किया है. एसपी कार्यालय से गुरुवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि बेलदौर थाना कांड संख्या 300/25 में एक अपहृत को सुरक्षित बरामद कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. वहीं अलौली थाना कांड संख्या 272/26 में दर्ज मामले में अपहृता को सकुशल बरामद किया गया है. इसी दौरान गोगरी थाना में कांड संख्या 81/21 में दर्ज मामले के अपहृता को भी पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया. इसके अलावे नगर थाना पुलिस ने सहरसा जिले के बैजनाथपुर थाना कांड संख्या 114/26 से एक अपहृता को बरामद कर बैजनाथपुर थाना पुलिस को सौंप दिया. एसपी ने बताया कि जिले में अपहृत एवं गुमशुदा लोगों की बरामदगी को लेकर अभियान लगातार जारी है. सभी थाना प्रभारियों को ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने तथा पीड़ितों की सुरक्षित बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन
Rajkishore Singh

लेखक के बारे में

By Rajkishore Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन