मारपीट मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है

विज्ञापन

चौथम. थाना अंतर्गत ठुठ्ठी मोहनपुर गांव में मारपीट मामले में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज हुई. एक पक्ष के ठुठ्ठी मोहनपुर निवासी फेकन महतो की पत्नी सुखो देवी ने चौथम थाना में आवेदन कहा कि 25 अप्रैल को मेरी गोतनी किसी अन्य व्यक्ति से फोन पर बात कर रही थी जिसको लेकर मेरे पति ने बात करने से मना किया. इसी बात को लेकर शिव कुमार, कविता देवी, रूपा देवी सहित पूजा कुमारी सभी मिलकर मेरे पति के साथ मारपीट की. वहीं दूसरे पक्ष के शिव महतो की पत्नी कविता देवी ने आवेदन देकर बताया है कि बीते 25 अप्रैल को मेरी गोतनी व फेकन महतो मेरे साथ मारपीट की. गले से चकती ले लिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि आवेदन के आलोक में छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. महिला ने पड़ोसी पर लगाया मारपीट करने का आरोप चौथम. थाना क्षेत्र के नीरपुर निवासी मो अहमद की पत्नी सबाना खातून ने पड़ोसी पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. थाने में दिये आवेदन में बताया है कि 27 अप्रैल को पड़ोसी मो अकसद, मो असरफ, मो अरसद, मो खुर्सीद आलम, मो नजरे सहित मो राजन बच्चों के साथ मारपीट करने लगा. हल्ला करने पर मेरे पति बचाने के लिए दौड़ा, तो सभी मिलकर मेरे पति को मारपीट की. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच हो रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन