महिला हत्या कांड में सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

Updated:
विज्ञापन

चौथम थाना में दिए गए आवेदन में मृतक महिला लक्ष्मी देवी देवी के पुत्र राजन कुमार ने बताया है कि बीते एक माह पूर्व भी मेरी मां को डायन कहकर बीरेंद्र पासवान, सुलेन पासवान गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी थी.

विज्ञापन

चौथम. थाना के कैथी पूर्वी टोला में बीते 18 सितंबर को हुई महिला की हत्या मामले में महिला के पुत���र के आवेदन पर सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. चौथम थाना में दिए गए आवेदन में मृतक महिला लक्ष्मी देवी देवी के पुत्र राजन कुमार ने बताया है कि बीते एक माह पूर्व भी मेरी मां को डायन कहकर बीरेंद्र पासवान, सुलेन पासवान गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी थी. वहीं बीते 18 सितंबर रात्रि 8 बजे बीरेंद्र पासवान, सुलेन पासवान, अभिषेक कुमार, विशाल कुमार, गुरुदेव कुमार, सोनी देवी सहित रिंकू देवी सभी अपने हांथ में लाठी डंडे और धारदार हथियार लेकर आया और उस समय मेरी मां रामचंद्र ठाकुर के दरवाजे के पास पहुंची की सभी मिलकर गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा. हम दौड़कर पहुंचे तो देखे की बीरेंद्र पासवान मेरी मां के ऊपर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया. जिससे मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष सत्यव्रत सिंह ने बताया कि दिए गए आवेदन के आलोक में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित के गिरफ्तारी के लिए जगह जगह छापेमारी की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन