अग्रसेन महाराज की मनायी गयी जयंती

Updated:
विज्ञापन

अग्रसेन महाराज की मनायी गयी जयंती

विज्ञापन

प्रतिनिधि, खगड़िया गुरुवार को युग प्रवर्तक महाराजाधिराज अग्रसेन महाराज की जयंती मनायी गयी. सर्वप्रथम मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा दुलारी कथा भवन से अग्रसेन जी महाराज की शोभायात्रा निकाली गयी. शोभायात्रा में मारवाड़ी समाज के सैकड़ों महिलाएं व पुरुष शामिल थी. अग्रसेन महाराज की प्रतिमा को रथ पर रखकर समाज के लोगों ने एसडीओ रोड, स्टेशन रोड, राजेंद्र चौक, मिल रोड होते हुए लोहा पट्टी स्थित मारवाड़ी युवा मंच के अग्रसेन भवन में शोभा यात्रा संपन्न हुआ. मारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष सुजीत बजाज ने बताया कि जगह -जगह अग्रसेन महाराज जी की चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पांजलि, दीप प्रज्वलन, आरती किया. अग्रसेन भवन में प्रसाद वितरण किया गया. कार्यक्रम में मारवाड़ी सेवा समिति, मारवाड़ी दात्ताब्य ओषधालय, मारवाड़ी युवा मंच शाखा, बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन शाखा,मारवाड़ी युवा मंच मिड टाउन शाखा, श्याम मित्र मंडल, दादी भक्त मंडल, केड सती परिवार, सालासर झुंझुनू खाटू धाम मंडल, जीन माता परिवार, मारवाड़ी महिला सम्मेलन शाखा के सभी सदस्य महिलाएं बच्चे शोभायात्रा और सभी कार्यक्रम में शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन