ePaper

सेवा के लिए समर्पित संजय खंडेलिया ने दीपावली पर यूथ फाउंडेशन को डोनेट किया एंबुलेंस

Updated at : 29 Oct 2024 11:41 PM (IST)
विज्ञापन
Liquor seized in Khagaria

दीपावली पर यूथ फाउंडेशन को डोनेट किया एंबुलेंस

विज्ञापन

खगड़िया

सेवा के लिए समर्पित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने यूथ फाउंडेशन को एंबुलेंस डोनेट किया. इससे पहले मंगलवार को शहर के बड़ी दुर्गा स्थान बबुआगंज के प्रांगण में यूथ फाउंडेशन के कार्यालय का उद्घाटन यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह बिहार भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने फीता काटकर किया. सैकड़ों युवाओं की उपस्थिति में पंडित द्वारा मंत्रोचारण के बाद यूथ कार्यालय का उद्घाटन किया गया. यूथ फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक संजय खंडेलिया द्वारा नि:स्वार्थ एंबुलेंस सेवा चलाने के लिए एक वातानुकूलित रोगी वाहन दीपावली के अवसर पर संस्था को डोनेट किया. यूथ फाउंडेशन ने दीपावली के मौके पर विधिवत रूप से निस्वार्थ एंबुलेंस सेवा का लोकार्पण किया. भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा का उद्देश्य को लेकर खगड़िया के युवाओं ने समर्पण भाव से जनहित का कार्य इस संस्था के माध्यम से करने का बीड़ा उठाया है. इस सराहनीय कार्य को मेरा तन, मन और धन समर्पित है. संस्था के सचिव पुरुषोत्तम कुमार, सह सचिव मयंक बजाज ने कहा कि युवाओं ने समाज सेवा का जो लक्ष्य लिया है. वो बिना संजय खंडेलिया के पूरा होना असंभव सा था. खगड़िया शहर के लिए इस दीपावली की यही सौगात है. मौके पर यूथ फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील साह, यूथ फाउंडेशन के सचिव पुरुषोत्तम कुमार, यूथ फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष हर्ष केडिया, निकुंज केडिया, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष वंदना कुमारी, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रूबी गुप्ता, यूथ फाउंडेशन के सह सचिव अक्षय सूरी, समाजसेवी किशोर सिंह, वार्ड पार्षद पप्पू यादव, नवीन गोयनका, भाजपा नगर अध्यक्ष रितेश शर्मा, डॉ अमित आनंद, मनीष सहाय, भाजपा जिला मंत्री अश्विनी चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, भाजयुमो नगर अध्यक्ष संतोष, शुभम केडिया, यूथ फाउंडेशन सह सचिव मयंक बजाज, यूथ फाउंडेशन के सह कोषाध्यक्ष राहुल गुप्ता, हर्ष वर्धन, अभिषेक फोगला, अभिषेक कुमार, विश्वजीत साहनी, यूथ फाउंडेशन के सभी पदाधिकारी, सदस्य सहित दर्जनों लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन