डीएम ने सीएस से दो दिनों के अंदर मांगी जांच रिपोर्ट

खगड़िया : नसी पीएचसी प्रभारी पर महिला चिकित्सक द्वारा लगाये गये प्रताड़ना मामले में डीएम ने सिविल सर्जन से दो दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब किया है. इधर, आवेदन देने के तीन महीना बीतने बाद भी मानसी पीएचसी प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले एक महिला चिकित्सक इंसाफ के लिये अब […]
खगड़िया : नसी पीएचसी प्रभारी पर महिला चिकित्सक द्वारा लगाये गये प्रताड़ना मामले में डीएम ने सिविल सर्जन से दो दिनों के अंदर जांच पूरी कर रिपोर्ट तलब किया है. इधर, आवेदन देने के तीन महीना बीतने बाद भी मानसी पीएचसी प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप लगाने वाले एक महिला चिकित्सक इंसाफ के लिये अब तक भटक रही है.
बता दें कि मानसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत एक महिला चिकित्सक ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए करीब दो महीना पहले ही सिविल सर्जन को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी. महिला चिकित्सक ने पीएचसी प्रभारी पर अनैतिक आचरण सहित मानसिक व आर्थिक रुप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाये हैं. कार्रवाई में टालमटोल होते देख बीते दिनों पीड़ित महिला चिकित्सक ने सीएस कार्यालय में पहुंच कर हंगामा भी किया था. इधर, आरोप के घेरे में आये मानसी पीएचसी प्रभारी डॉ मनीष कुमार ने महिला चिकित्सक द्वारा लगाये गये सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. इधर, पूरे मामले में जांच व कार्रवाई में हो रही देरी से स्वास्थ्य विभाग की कार्यशैली कटघरे में है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




