सड़क निर्माण हुआ नहीं हो गयी राशि की निकासी

Updated at : 06 Dec 2016 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
सड़क निर्माण हुआ नहीं हो गयी राशि की निकासी

खगड़िया : सदर प्रखंड क्षेत्र अतंर्गत विद्यार्थी टोला स्थित वार्ड संख्या 11 में 14वीं वित्त योजना से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण पहले राशि की निकासी कर ली गयी है. लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पायी है. भाजपा के सदर प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बिन्देश्वरी मंडल घर से […]

विज्ञापन

खगड़िया : सदर प्रखंड क्षेत्र अतंर्गत विद्यार्थी टोला स्थित वार्ड संख्या 11 में 14वीं वित्त योजना से बनने वाली पीसीसी सड़क के निर्माण पहले राशि की निकासी कर ली गयी है. लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो पायी है. भाजपा के सदर प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि बिन्देश्वरी मंडल घर से विवेकानन्द ठाकुर के घर तक पीसीसी सड़क निर्माण के लिए अभिकर्ता पंचायत सचिव द्वारा दो लाख सात हजार राशि की निकासी कर ली गयी है.

उसी सड़क को सांसद योजना से भी सड़क का निर्माण कार्य आरंभ किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि पीसीसी सड़क निर्माण के लिए चार लाख 90 हजार रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी जिसका योजना संख्या 3‍/2016 है. स्वीकृति के पश्चात अग्रिम के रूप में 12 जनवरी 2016 को सात हजार रुपये तथा 21 जनवरी 2016 को दो लाख की निकासी अभिकर्ता द्वारा कर ली गयी. इसके बाद बीडीओ द्वारा योजना स्थल की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया. जिसमें कनीय अभियंता प्रभाष कुमार एवं प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राकेश कुमार को जांच करने का आदेश दिया गया. लेकिन अब तक जांच टीम द्वारा रिपोर्ट समर्पित नहीं किया गया.

कहते हैं सदर बीडीओ
सदर बीडीओ रविरंजन ने बताया कि अब तक जांच रिपोर्ट नहीं मिली है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित अभिकर्ता सह पंचायत सचिव के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन