भक्ति गीत की धुन पर थिरकते रहे कांवरिया तिरंगा लेकर झूमते कांवरिया.
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Aug 2016 6:29 AM (IST)
विज्ञापन

खगड़िया : सावन की अंतिम सोमवारी भगवान भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिये सैकड़ों कांवरियां झूमते गाते मटेश्वर धाम के लिये रवाना हुए. इस दौरान जगह जगह पर कांवरियों के स्वागत के लिये सैकड़ों लोग खड़े नजर आये. इस दौरान भक्ति संगीत की धुन पर कांवरियां झूमते नजर आये. बता दें कि हर वर्ष की […]
विज्ञापन
खगड़िया : सावन की अंतिम सोमवारी भगवान भोलेनाथ को जलार्पण करने के लिये सैकड़ों कांवरियां झूमते गाते मटेश्वर धाम के लिये रवाना हुए. इस दौरान जगह जगह पर कांवरियों के स्वागत के लिये सैकड़ों लोग खड़े नजर आये. इस दौरान भक्ति संगीत की धुन पर कांवरियां झूमते नजर आये.
बता दें कि हर वर्ष की तरह इस बार भी मटेश्वरधाम में स्थित भगवान भोलनाथ पर जलार्पण के लिये हजारों कांवरियां रवाना हुए. जो 84 किलोमीटर की दूरी तय कर सोमवारी को जलापर्ण करेंगे. इस दौरान एनएच 31 पर नवयुवक कांवरियां सेवा समिति ने कांवरियों का स्वागत ठंडे पानी, शरबत से किया. इस दौरान गौड़ा शक्ति, परमानंदपुर, बलुआही बस स्टैंड आदि जगहों पर कांवरियां सेवा शिविर बनाये गये थे. जहां पर सादा पानी, नींबू पानी, ग्लूकोज, केला, सेब आदि का वितरण कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




