चुनाव आते ही पंचायत के खाते से गायब हो रही राशि

खगड़िया : जिले में एक माह में पंचायत चुनाव का बिगुल बज जायेगा. ऐसे में कई पंचायत में योजनाओं की पोटली खोली जा रही है और इसके लिए पंचायत के खाते से राशि निकाल कर पंचायत सचिव अपने खाते में रख रहे हैं. जिले के 129 पंचायतों में अभी योजनाओं की बाढ़ सी आ गयी […]
खगड़िया : जिले में एक माह में पंचायत चुनाव का बिगुल बज जायेगा. ऐसे में कई पंचायत में योजनाओं की पोटली खोली जा रही है और इसके लिए पंचायत के खाते से राशि निकाल कर पंचायत सचिव अपने खाते में रख रहे हैं. जिले के 129 पंचायतों में अभी योजनाओं की बाढ़ सी आ गयी है. बताया जाता है कि रात में योजना लिखी जाती है
और सुबह तक उस योजना को प्रशासनिक स्वीकृति, तकनीकी स्वीकृति के बाद सुबह काम शुरू भी कर दिया जाता है. बताया जाता है कि अभी की स्थिति को देखते हुए पंचायत सचिव ने पंचायत के खाते से राशि की निकासी कर ली है और उसे अपने खाते में रख लिया है. लोगों का कहना है कि अगर प्रखंड के वरीय प्रभारी इस बात की जांच करें, तो पूरे मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




