टीम गठित कर चोरी मामले का उद्भेदन करने का नर्दिेश

Published at :15 Jan 2016 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
टीम गठित कर चोरी मामले का उद्भेदन करने का नर्दिेश

टीम गठित कर चोरी मामले का उद्भेदन करने का निर्देशएसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा बेगूसराय से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है पुलिस फोटो है 12 मेंकैप्सन- जांच को पहुंचे एसपी चौथम. थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में दो दिन पूर्व ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना […]

विज्ञापन

टीम गठित कर चोरी मामले का उद्भेदन करने का निर्देशएसपी ने लिया घटना स्थल का जायजा बेगूसराय से एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर ही है पुलिस फोटो है 12 मेंकैप्सन- जांच को पहुंचे एसपी चौथम. थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार में दो दिन पूर्व ज्वेलरी की दुकान में हुई चोरी की घटना के बाद गुरुवार को एसपी अनिल कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की. एसपी ने दुकानदार व पिपरा बाजार में तैनात चौकीदार से भी पूछताछ की. दुकान मालिक रामनाथ ने घटना की जानकारी एसपी को दी. एसपी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में संलिप्त गिरोह के सरगना तक पहुंचने के लिए एसडीपीओ रामानंद सागर को चार एसआइ की विशेष टीम गठित कर मामले का उद्भेदन करने का आदेश दिया. वहीं पुलिस अधीक्षक से स्थानीय दुकानदारों व ग्रामीणों ने सुरक्षा समिति गठन करने की मांग की. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बेगूसराय पुलिस के सहयोग से सरगना चेरिया बेरियारपुर (बेगूसराय) के महेश महतो को हिरासत में लिया गया है. एसडीपीओ ने बताया कि पिपरा में एक और दुकान में एक वर्ष पूर्व हुई चोरी के मामले में हिरासत में लिया गया महेश आरोपी रह चुका है. गिरफ्तार चोर की पहचान के लिए जैकेट एवं सीसीटीवी फुटेज से तस्वीर का मिलान किया जा रहा है. पुलिस एक साल पूर्व हुई चोरी की घटना के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी में संलिप्त चोरों तक पहुंचने की कवायद जुट गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन