डॉक्टर-आशा प्रकरण की जांच जल्द

Published at :03 Dec 2015 4:59 AM (IST)
विज्ञापन
डॉक्टर-आशा प्रकरण की जांच जल्द

खगड़िया : चौथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व आशा के बीच विवाद प्रकरण की जांच अब तक शुरू नहीं हो पायी है. सिविल सर्जन के छुट्टी से लौटने के बाद जांच जल्द शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है. बीते दिनों विभिन्न समस्याओं को लेकर आशा ने चौथम पीएचसी में प्रभारी […]

विज्ञापन

खगड़िया : चौथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व आशा के बीच विवाद प्रकरण की जांच अब तक शुरू नहीं हो पायी है. सिविल सर्जन के छुट्टी से लौटने के बाद जांच जल्द शुरू होने की उम्मीद जतायी जा रही है. बीते दिनों विभिन्न समस्याओं को लेकर आशा ने चौथम पीएचसी में प्रभारी चिकित्सक डॉ अरुण कुमार सिंह को घंटों बंधक बना कर रखा था.

काफी मशक्कत के बाद बंधक बने चिकित्सा प्रभारी को आशा के चंगुल से मुक्त करवाया गया था. इसके बाद प्रभारी सिविल सर्जन डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने एसीएमओ के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम का गठन कर जांच का निर्देश दिया था.

तीन सदस्यीय टीम में से एक चिकित्सक के 20 दिनों की ट्रेनिंग मंे कोलकाता चले जाने के कारण जांच नहीं हो पायी.

इधर, छुट्टी से लौटने के बाद सिविल सर्जन डॉ रासबिहारी सिंह ने फिर से जांच कमेटी का गठन कर जांच का निर्देश दिया है. डॉ केएम प्रसाद की जगह डॉ प्रयासी को टीम मंे शामिल किया गया है.

सिविल सर्जन ने बताया कि एसीएमओ डॉ सिंह के नेतृत्व में बनी कमेटी मंे डॉ रंजन के अलावा डॉ प्रयासी को जल्द ही पूरी घटना की जांच कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है. उन्हांेने कहा कि जांच रिपोर्ट में दोषी चाहे जो हो बख्शा नहीं जायेगा.
क्या था पूरा मामला :
आशा ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार पर प्रोत्साहन राशि देने के एवज में कमीशन मांगने सहित अवैध उगाही का दबाव देने का आरोप लगाया था. इसके बाद चौथम का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को घंटों कमरे में बंद रखा था. तब सीओ सहित पुलिस के मौके पर पहुंचने पर काफी मान मनौव्वल के बाद आशा शांत हुई थीं.
इधर, डॉ अरुण कुमार सिंह ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए सीएस को पत्र भेज कर चौथम प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मुक्त करने की गुहार लगायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन