आधे घंटे में दो झटकों ने दहलाया

Published at :13 May 2015 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
आधे घंटे में दो झटकों ने दहलाया

खगड़िया: मंगलवार की दोपहर 12:40 बजे एक बार फिर भूकंप का तेज झटका आया. यह झटका काफी तेज था तथा करीब एक मिनट तक महसूस किया गया. दूसरा झटका ठीक 20 सेकेंड तक महसूस किया गया. जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू के निकट बताया गया है और इसकी तीव्रता वहां […]

विज्ञापन
खगड़िया: मंगलवार की दोपहर 12:40 बजे एक बार फिर भूकंप का तेज झटका आया. यह झटका काफी तेज था तथा करीब एक मिनट तक महसूस किया गया. दूसरा झटका ठीक 20 सेकेंड तक महसूस किया गया. जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र नेपाल की राजधानी काठमांडू के निकट बताया गया है और इसकी तीव्रता वहां रेक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गयी.

भूकंप के झटकों के कारण लोग एक बार फिर दहशत में आ गये और घरों से बाहर निकल पड़े. इसके बाद लोग भूकंप की चर्चा में मशगूल थे. तभी लगभग आधे घंटे के बाद लगभग 1:10 बजे पुन: लोगों ने भूकंप के झटके को महसूस किया. जिससे लोगों के दिल में भय व्याप्त है.

उल्लेखनीय है कि बीते 25 अप्रैल को भी लोगों ने भूकंप के झटकों को महसूस किया था. लोग पहले से ही इतने डरे सहमे हैं कि भूकंप का नाम सुन कर ही लोगों के रौंगटे खड़े हो जाते हैं. वहीं भूकंप की चर्चा दिन भर लोग करते रहे. हालांकि जिले में भूकंप से कोई बड़ी घटना होने की सूचना नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन