तीन पंचायतो के केंद्र प्रायोजित योजनाओं की केंद्रीय टीम ने की समीक्षा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Dec 2014 11:03 PM
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेलदौर, बलैठा व दिघौन पंचायत का दौरा कर केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की. जानकारी के अनुसार रविवार को केंद्रीय टीम के अधिकारी रामाशंकर श्रीवास्तव अपने दो सहयोगी विक्रम सिंह व सुशील श्रीवास्तव के साथ मुख्यालय के मनरेगा भवन पहुंचे व योजनाओं […]
बेलदौर. प्रखंड क्षेत्र के बेलदौर, बलैठा व दिघौन पंचायत का दौरा कर केंद्रीय टीम के अधिकारियों ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा कर सर्वे रिपोर्ट तैयार की. जानकारी के अनुसार रविवार को केंद्रीय टीम के अधिकारी रामाशंकर श्रीवास्तव अपने दो सहयोगी विक्रम सिंह व सुशील श्रीवास्तव के साथ मुख्यालय के मनरेगा भवन पहुंचे व योजनाओं की समीक्षा कार्य मंे जुट गये. समीक्षा के दौरान बीडीओ अमरेंद्र कुमार सिन्हा, पीओ अभिलाश कुमार, जेई परमानंद ठाकुर, संबंधित पंचायत के मुखिया, पीआरएस, पंचायत सचिव व जीविकाकर्मी आवश्यक जानकारी टीम अधिकारी को दे रहे थे. टीम के अधिकारी मनरेगा भवन मंे मनरेगा कार्य की, प्रखंड कार्यालय मंे सामाजिक सुरक्षा योजना, पीएचइडी केंद्रीय योजनाओं की, जीविका कार्यालय मंे संधारित पंजी समेत ग्रुप की लाभांवित महिलाओं से पूछताछ कर आवश्यक जानकारियों को डाटा प्रपत्र मंे दर्ज किये. इसके बाद बीडीओ, पीओ, संबंधित कर्मियों को टीम अधिकारी सोनमा बासा, बरेबा बासा लेकर गये. मनरेगा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा कर जॉब कार्डधारी मजदूरों से भी पूछताछ की गयी. केंद्र प्रायोजित तमाम योजनाओं की समीक्षा अधिकारियों ने देर शाम तक बलेठा व दिघौन पंचायत जाकर किया. योजनाओं की समीक्षा के दौरान टीम के अधिकारी ने बताया कि केंद्र प्रायोजित योजनाओं का सर्वे डाटा केंद्रीय ग्रामीण कार्य विभाग को सौंपी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










